Champawat News

चंपावत की पल्लवी पंत 23 साल की उम्र में बनी RBI अधिकारी

Ad

Pallavi Pant of Champawat qualifies RBI Grade B exam:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की सफलता की कहानियों से यहां के पहाड़ों का कद रोजाना बढ़ता हुआ नजर आता है। उत्तराखंड का हर क्षेत्र युवाओं की नई-नई उपलब्धियों से प्रेरित होकर नए आयाम लिखता है। ऐसे ही एक नई उपलब्धि से आज हम आपको परिचित कराने जा रहे हैं। उत्तराखंड के चंपावत जिला की पल्लवी पंत ने आरबीआई में अधिकारी ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

आपको बता दें कि, पल्लवी पंत चंपावत जिले के पंचेश्वर गांव की रहने वाली है। यह उत्तराखंड का नेपाल से लगा हुआ सीमांत क्षेत्र है। सफलता पाने का जुनून और अपनी मेहनत से अपने क्षेत्र, परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करने की इच्छा शक्ति यहां भी उतनी ही है जितनी उत्तराखंड के अन्य किसी क्षेत्र में होती है।

पल्लवी की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूरे भारत से आरबीआई के ग्रेड बी ऑफिसर के लिए केवल 34 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अगर हिसाब लगाया जाए तो एक राज्य से एक ही व्यक्ति का चयन इस अधिकारी पद के लिए हुआ है। जिसमें पल्लवी केवल 23 साल की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम कर चुकी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पल्लवी के पिता परम पंत आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के पिथौरागढ़ जिला प्रभारी रह चुके हैं और अब एक प्राइवेट नौकरी करते हैं और माता कॉस्मेटिक और चूड़ी की दुकान चलाती है। पल्लवी की उपलब्धि से चंपावत और पिथौरागढ़ में खुशी का माहौल है। जगह-जगह से उनके परिचय उन्हें शुभकामनाएं देने उनके घर आ रहे हैं साथ ही कई प्रबुद्धजनों ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पल्लवी के माता-पिता ने अपनी बेटी द्वारा क्षेत्र को दी हुई अभूतपूर्व उपलब्धि की सराहना करते हुए सफल भविष्य की शुभकामनाएं उनके नाम की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top