National News

रेलवे स्टेशनों के मुफ्त वाई-फाई से की पढ़ाई, श्रीनाथ एक कुली से बन गए IAS अधिकारी

Ad

Success Story: IAS Srinath: मोबाइल का सही इस्तेमाल जिंदगी बदल सकता है। यह साबित किया है केरल के श्रीनाथ ने, जो कभी रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते थे, लेकिन आज देश के प्रशासनिक तंत्र में बतौर IAS अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनाथ एक मध्यमवर्गीय परिवार से थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य भी। दिन में बोझ उठाने का काम और रात में थोड़ा बहुत पढ़ना—यही उनकी दिनचर्या थी। पैसे की तंगी इतनी थी कि किताबें और कोचिंग तो दूर, वे एक सादा मोबाइल फोन भी मुश्किल से चला पाते थे। लेकिन जब सरकार ने रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू की, तब उनके जीवन की दिशा बदल गई।

मोबाइल फोन पर मिलने वाले मुफ्त शैक्षणिक वीडियो, ई-बुक्स, सिलेबस और टेस्ट सीरीज़ ने उन्हें एक नई उम्मीद दी। कुली के कपड़े पहने हुए ही वह स्टेशन पर बैठकर ऑनलाइन लेक्चर सुनते थे। काम करते-करते पढ़ाई करना आसान नहीं था, लेकिन हौसले ने उन्हें थकने नहीं दिया। पहले उन्होंने केरल पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) की परीक्षा पास की और फिर चौथे प्रयास में UPSC को भी मात दे दी।

आज श्रीनाथ हजारों युवाओं के लिए मिसाल हैं। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि मोबाइल फोन भटका सकते हैं, लेकिन अगर आपका इरादा मजबूत हो, तो यही फोन आपको वहां पहुंचा सकता है जहां पहुंचना नामुमकिन लगता है। तकनीक दोषी नहीं होती, दिशा तय करना हमारे हाथ में होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top