Pauri News

पहाड़ के खेतों में किया अभ्यास, पौड़ी की सलोनी का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

Ad

Saloni Under-19 Cricket Team Selection:

ADVERTISEMENTS Ad

जूनून और जज्बा जब अनुशासन से मिल जाता है तो इतिहास बन जाता है। सपनों को हासिल करने के लिए मेहनत भी की जाती है और अभ्यास भी किया जाता है। ऐसी सीख देने वाली एक और कहानी आप सभी का दिल छू जाएगी। क्योंकि यह कहानी है सलोनी की। जिसका चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 क्रिकेट टीम में हो चुका है। जी हाँ, खेल क्षेत्रों में भी नए आयाम स्थापित करने वाली उत्तराखंड की बेटियों ने अपने जूनून और दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरे प्रदेश को प्रेरणा देने का काम किया है। ।

अपनी मेहनत से बनाया नाम

पौड़ी जिले के खिर्सू विकासखंड, मरगांव निवासी सलोनी अब अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बन चुकी हैं। उत्तराखंड में खेलों के साथ युवाओं और बेटियों को मिल रहा साथ और अवसर नए उत्तराखंड के निर्माण की दिशा को भी सुनिश्चित करते हैं। बेटियों को खेल क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ सफलता मिलना हर प्रदेशवासी के लिए गर्व की बात है।

सीमित संसाधनों में खुद को तराशकर हीरा बनी पौड़ी की सलोनी पहले भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत चुकी हैं। जिला नैनीताल, रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पौड़ी की क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए सलोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

सफलता के पीछे परिवार का साथ

सलोनी के योग और व्यायाम शिक्षक नरेन गोदियाल ने बताया कि वो एकदम अनुशासित और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर आज अपने सपने की तरफ आगे बढ़ पाई हैं। बता दें कि सलोनी के पिता धीरेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं जबकि सलोनी की माता देवंती देवी गृहणी है। राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी हैं। सलोनी को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा अपनी छोटी बहन को क्रिकेट खेलते हुए देखकर मिली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top