Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी STH में वेगल नर्व ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, कुमाऊं में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन

Ad

Haldwani: Sushila Tiwari Hospital: रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज द्वारा निरंतर जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किये जा रहे है। इसी क्रम में न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने युवक के वेगल नर्व में ट्यूमर की गांठ का अत्यधिक जटिल ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। कुमाऊं में इस प्रकार का यह पहला ऑपरेशन हुआ है। हल्द्वानी निवासी 24 वर्षीय युवक विगत 2 वर्ष से गर्दन में गांठ से पीढ़ित था, विभिन्न डाक्टरों को भी उन्होंने दिखाया था। इस के तहत वो उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की न्यूरो सर्जरी ओपीडी में पहुंचे। न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों द्वारा मरीज का चिकित्सकीय परीक्षण किया, जिसमें युवक के वेगल नर्व में ट्यूमर की गांठ की पुष्टि हुई।

ADVERTISEMENTS Ad


न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने बताया कि इस प्रकार के केस बहुत कम मिलते है और यह ऑपरेशन अत्यधिक जटिल माना जाता है, जिसमें मरीज की जान भी जा सकती है क्योकि वेगल नर्व दिल, बोलने व पेट और आंतों को नियंत्रित करती है। न्यूरो सर्जन डॉ अभिषेक राज ने वेगल नर्व से 10सेमी के ट्यूमर की गांठ निकालकर मरीज का अत्यधिक जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। उक्त ऑपरेशन 3-4 घंटे चला। मरीज ठीक है व स्वास्थ्य लाभ ले रहा है, जिसे जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। उक्त ऑपरेशन में ई0एन0टी0 सर्जन डा0 अचिन पंत, एनस्थिीसिया विभाग व अन्य चिकित्सकीय टीम, ओ0टी0 टैक्निशियन व नर्सिग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

न्यूरो सर्जन डा0 अभिषेक राज ने बताया कि निजी चिकित्सालयों में उक्त ऑपरेशन के लिए 4-5 लाख रूपये खर्च करने पड़ते, लेकिन सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उक्त ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क किया गया। डॉ अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज ने मरीज का अत्यधिक जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक करने पर न्यूरो सर्जन डॉ अभिषेक राज वं चिकित्सकीय टीम को बधाई दी। चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड घारक भर्ती रोगियों का उपचार, ऑपरेशन व दवाईयां निःशुल्क मुहैया करायी जा रही है और रोगी व उनके तीमारदार सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ लेकर प्रसन्न हो रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top