Dehradun News

35 किलो बोन ट्यूमर की सफल सर्जरी, एम्स ऋषिकेश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Ad

AIIMSRishikesh | GuinnessWorldRecord | BoneTumor : उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 35 किलोग्राम वजन वाले बोन ट्यूमर की सफल सर्जरी कर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह जटिल ऑपरेशन 9 जून 2025 को किया गया था। सर्जरी के दौरान 27 वर्षीय मरीज की बाईं जांघ से करीब 35 किलोग्राम का विशाल बोन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। इस ऑपरेशन को चिकित्सा क्षेत्र की बेहद चुनौतीपूर्ण सर्जरी माना गया।

इस सफल सर्जरी में हड्डी रोग, कार्डियक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मिलकर अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन के बाद इस उपलब्धि की जानकारी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेजी गई।

सभी जरूरी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच के बाद गिनीज बुक ने इस सर्जरी को आधिकारिक रूप से विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दे दी।

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि संस्थान मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह उपलब्धि पूरी मेडिकल टीम की मेहनत, विशेषज्ञता और समर्पण का परिणाम है।

इस उपलब्धि के साथ एम्स ऋषिकेश ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top