Haridwar News

कांवड़ मेले की ड्यूटी में तैनात ASI की अचानक मौत, हर की पैड़ी पर मचा हड़कंप

Ad

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्यामपुर थाने में तैनात अपर उप निरीक्षक (ASI) वीरेंद्र सिंह गुंसाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया…लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से पौड़ी जिले के कंडारा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह वर्तमान में देहरादून के ऋषिकेश स्थित गुमानीवाला में रहते थे। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी के तहत हर की पैड़ी क्षेत्र में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में शामिल हुए थे। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में यह अभियान चल रहा था…इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह नीचे गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

इस दुखद घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। विभागीय अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top