Nainital-Haldwani News

नंधौर के बाद गौला नदी में अचानक आया पानी, कई वाहन नदी में फंस गए

Ad

लालकुआं: पर्वतीय इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे नदी में तेज बहाव आ गया। इस अचानक आई बाढ़ जैसी स्थिति में खनन सामग्री से लदे कई वाहन नदी में फंस गए।

ADVERTISEMENTS Ad

नदी का जलस्तर बढ़ते ही खनन से जुड़े व्यापारियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए कई वाहन मालिकों ने अपने ट्रक और डंपर जल्दबाजी में सुरक्षित स्थानों की ओर हटाए, जबकि कुछ वाहन तेज बहाव की चपेट में आकर नदी के बीच ही फंस गए।

गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने जानकारी दी कि आज सुबह काठगोदाम बैराज से लगभग 1600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। उनका कहना है कि इस मात्रा में अब इज़ाफा हो सकता है, जिससे जलस्तर और भी बढ़ सकता है।

नदी के दूसरे छोर पर बड़ी संख्या में खनन वाहनों के फंसे होने से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top