Haridwar News

उत्तराखंड: पतंजलि योगपीठ में हड़कंप, गुरुकुल की छत से कूद कर साध्वी ने दे दी जान

Ad

देहरादून: राज्य में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक नया मामला हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ से सामने आया है, जहां वैदिक कन्या गुरुकुल में अध्ययन कर रही एक साध्वी ने छत से कूद कर जान दे दी। वह मध्य प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है और साल 2018 में उसने योगपीठ में प्रवेश लिया था। वह कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही थी। इसके साथ ही खुद पढ़ाती भी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की साध्वी वराग्या संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूछताछ भी की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद परिसर में सनसनी मच गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साध्वी ने छत से छलांग क्यों लगाई। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि घटना से संबंधित हर पहलू की जांच की जा रही है।
 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top