Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बोले विधायक हृदयेश, युवा भविष्य हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों हो रहा है…

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया की बीते दिनों 19 अक्टूबर को उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा महिला क्षेतिज आरक्षण के तहत निर्णय देते हुए लगभग 4000 से अधिक नए अभ्यर्थियों को पीसीएस मेंस लिखने का अवसर प्रदान किया गया था। जिसके मेंस के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर बुधवार को समाप्त ही गयी थी।

ADVERTISEMENTS Ad


19 अक्टूबर को जारी हुई नई सूची के अभ्यर्थियों जिन्हें तैयारी हेतु मात्र 20 दिन मिले हैं। उनके लिए एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई हैं। विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि कल पी.सी.एस अभ्यार्थियों का एक शिष्टमंडल उनके आवास पर पहुँचकर उनसे मिले और अपनी सारी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने राज्य में हो रही विभिन्न परीक्षाओ मे धांधली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुमित हृदयेश से इस मामले में हस्तक्षेप कर युवाओं के समर्थन में मेंन परीक्षा पोस्टपोन करने के लिए कहा साथ ही युवाओं को आश्वस्त किया कि वह युवाओं के साथ हर संभव तरीके से खड़े हैं।

प्रेसवार्ता में पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश मेहता जी, वरिष्ठ कांग्रेसी एन. बी. गुणवंत , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल , प्रदेश महासचिव सुहेल सिद्दीक़ी, पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया , पूर्व छात्र संघ सचिव कैलाश शाह सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top