Election Talks

हल्द्वानी से कांग्रेस ने लगाई हैट्रिक, सुमित हृदयेश बने विधायक

हल्द्वानी (03.00 PM)

हल्द्वानी में कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें 14 राउंड के बाद 49727 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला को 41909 वोटों से संतोष करना पड़ा है। यह आंकड़े 14 राउंड की समाप्ति के बाद के हैं। इसी तरह सुमित हृदयेश ने 7818 वोटों से जीत दर्ज की है।

हल्द्वानी (1.45 PM)

हल्द्वानी में 12 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश 9633 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी को 46186 वोट मिल चुके हैं। तो वहीं भाजपा के प्रत्याशी जोगिंदर रौतेला को 36553 वोट मिले हैं।

हल्द्वानी (01.10 PM)

हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। 10 राउंड की समाप्ति के बाद सुमित हृदयेश के खाते में 39937 वोट आ गए हैं। जबकि जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के खाते में केवल 28550 वोट ही आ सके।

हल्द्वानी विधानसभा सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिल गई है। 9वे राउंड खत्म होने के बाद हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश 5054 वोट से आगे है। सुमित हृदयेश को 32988 वोट और जोगिंदर पाल सिंह रौतेला को 27944 वोट मिले हैं।

हल्द्वानी विधानसभा सीट पर 7वे राउंड के खत्म होने के बाद भाजपा के जोगिंदर रौतेला को कुल 25578 और कांग्रेस प्रत्याशी को 21352 वोट मिले हैं। भाजपा को 4226 वोटों की बढ़त मिली हुई है।

हल्द्वानी विधानसभा सीट पर छठे राउंड के खत्म होने के बाद भाजपा के जोगिंदर रौतेला को कुल 22407 और कांग्रेस प्रत्याशी को 17629 वोट मिले हैं। भाजपा को 4778 वोटों की बढ़त मिली हुई है।

हल्द्वानी (11:15 A.M.)

हल्द्वानी विधानसभा सीट पर फिलहाल भाजपा के जोगिंदर पाल सिंह रौतेला आगे चल रहे हैं। उन्हें पांचवे राउंड की समाप्ति के बाद 18573 वोट मिल चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के सुमित हृदयेश हैं। जिन्हें अभी तक 14512 वोट मिले हैं।

हल्द्वानी: (10:55AM)

हल्द्वानी विधानसभा सीट पर अभी भी भाजपा है। चौथे राउंड की समाप्ति के बाद भाजपा को 15806 और कांग्रेस के सुमित हृदयेश को कुल 10669 वोट मिले हैं।

हल्द्वानी: (10:55AM)

हल्द्वानी विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की समाप्ति पर बीजेपी के जोगिंदर पाल सिंह रौतेला को 11915 और कांग्रेस के सुमित हृदयेश को कुल 7154 वोट मिले है।

हल्द्वानी (10.00 AM): हल्द्वानी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने काफी बड़ी लीड ले ली है। भाजपा के उम्मीदवार जोगिंदर पाल सिंह रौतेला को अबतक 7642 और कांग्रेस के सुमित हृदयेश को 4874 वोट मिले हैं। इसी तरह रौतेला फिलहाल हल्द्वानी सीट से आगे चल रहे हैं।

(09:20 AM): इस वक्त की बड़ी खबर सीधा मतगणना केंद्र से आ रही है। हल्द्वानी से भारतीय जनता पार्टी ने लीड ले ली है। जी हां, भाजपा के प्रत्याशी डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला आगे चल रहे हैं। रौतेला फिलहाल 1052 वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश के साथ रौतेला का मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद सबने जताई थी। लेकिन अभी रौतेला आगे चल रहे हैं। बता दें कि जोगिंदर रौतेला 3500 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर 2498 वोटों के साथ कांग्रेस के सुमित हृदयेश हैं।

To Top