Nainital-Haldwani News

MBPG महाविद्यालय में छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय: सुमित हृदयेश

Ad

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कांग्रेस युवा नेता सुमित हृदयेश प्रतिक्रिया दी और उसे निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश-युवा नेतृत्व के नाम पर पूरे प्रदेश को पोस्टर-बैनरों से सजाने वाली भाजपा का दोहरा चरित्र आज फिर बेनकाप हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

MBPG महाविद्यालय मे छात्रों के साथ जिस प्रकार बलप्रयोग और लाठीचार्ज किया गया वो बर्दाश्त के बाहर है।
छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश देने के बजाय लाठी डंडों से मारना और उनकी आवाज़ को दबाना अलोकतांत्रिक है। युवा साथियों के हर संघर्ष में हम उनके साथ हैं।

हर छात्र को पढ़ने का पूरा अधिकार है और महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा का वातावरण बनाना सरकार का काम और अच्छी शिक्षा मुहैया कराने में डबल इंजन भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top