Election Talks

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश का जनसंपर्क, जनता परिवार होती है और मां से सीखा है परिवार को जोड़े रखना

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बुधवार को वह वार्ड 12, वार्ड 13 और वार्ड 14 अंतर्गत राजपुरा, गोला गेट, 16 क्वार्टर, नई बस्ती, जवाहर नगर, वारसी कॉलोनी, बकरा मार्केट, राजपुरा पड़ाव, जाम फैक्ट्री और बजरी कंपनी क्षेत्रों के लोगों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

डोर टू डोर जनसंपर्क में सुमित हृदयेश ने अपने विजन को लोगों के बीच रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं के अलावा बुजुर्गों का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकताओं में हैं। मुझे समर्थन आप लोगों के प्यार की वजह से मिल रहा है और इसे व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। जनता परिवार होती है और मां से परिवार को जोड़े रखना सीखा है। उन्होंने जो सपना हल्द्वानी के विकास के लिए देखा था उसे जरूर पूरा किया जाएगा। जिस तरह माता स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश पर आप लोगों का भरोसा था वही मेरे ऊपर रखना है। मैं आप लोगों को निराश नहीं होने दूंगा।

इस दौरान पार्षद राधा आर्य, राजो टण्डन, जगदीश चंद, त्रिलोक बनोली, गोविन्द बिष्ट, शशि आर्य, विनोद कुमार, राहत मसीह, मलय बिष्ट, दिनेश चौहान, सूरज प्रकाश, अनिल कन्नौजिया, हेमन्त साहू, पंकज कश्यप, सलमान सिद्दीकी, जीत सिंह, संजय शेखर, तलत एहतेशाम, सचिन गुप्ता, रविंद कुमार, विपिन गुप्ता, रोहित प्रकाश आदि ने अलग अलग क्षेत्रो में जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top