Election Talks

हल्द्वानी चुनाव: सुमित हृदयेश ने कहा मैं आर्शीवाद लेने आया हूं, जनता की उम्मीदों पर उतरूंगा खरा

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने मंगलवार को वार्ड 36 (दमुवाढूंगा) और वार्ड 9 (तल्ली बमोरी) अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। हिमालय कॉलोनी, टीन सेड, देवनगर, शिवपुरी, मित्रपुरम, कुमाऊं कॉलोनी, गोकुल नगर जमरानी कॉलोनी गेट के लोगों के बीच सुमित हृदयेश ने विजन रखा। उन्होंने कहा कि मैं आपसे आर्शीवाद लेने पहुंचा हूं। इस प्यार के लिए धन्यवाद और मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।

ADVERTISEMENTS Ad

पार्षद चंपा देवी, एडवोकेट गोविन्द बिष्ट, लच्छू कुमार, विजय चंद्र, सूरज प्रकाश, विनोद कुमार, दीपा देवी, सीमा लोहनी, पुष्पा मेहता, मीनाक्षी नयाल, गीता देवी, हेमा देवी, मीना पवार पंकज, शंकर कोहली, अमर गोस्वामी, लक्की आर्य कैलाश चंद्र आदि ने वार्ड 36 अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रो में सुमित हृदयेश के लिए जनसंपर्क किया।

इसके बाद वार्ड 9 (तल्ली बमोरी) अंतर्गत कलावती कॉलोनी, गांधी आश्रम, मथुरा बिहार, महेश नगर, विवेकानंद एनक्लेव से होते हुए आनंदपुरी फेस टू में जनसंपर्क किया गया। सुमित हृदयेश ने सभी स्थानीय क्षेत्रवासियों को भरोसा दिया कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के पदचिन्हों पर चलते हुये वे एक परिवार के सदस्य के रूप में हमेशा सबके मध्य उपस्थित रहेंगे। पार्षद राजेन्द्र सिंह जीना प्रयाग दत्त भट्ट, तारा चंद गुररानी, महेश पांडे, गोपाल दत्त जोशी, प्रमोद फर्त्याल, सुरेंद्र चौधरी, राजन राठौर, ममता जोशी, पुष्पा बिष्ट, मंजू पांडे, गिरीश नैनवाल, दीपक गुणवंत, नवल जोशी, वीरेंद्र मेहरा, संजू गैरोला, गीता जोशी, पुष्पा मटियाली ने वार्ड 9 अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित प्रदेश के लिए वोट मांगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top