
Haldwani News | PM Shri School Haldwani | Summer Camp 2026 | Student Activities | Education News | Uttarakhand News: पीएम स्कूल हल्द्वानी में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन 5 जून 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस समर कैंप में विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समर कैंप प्रभारी संगीता सिलवानो और दीपशिखा जोशी ने कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। सात दिनों तक चले इस कैंप में विद्यार्थियों ने अंताक्षरी, क्विज, मेहंदी, कला, रैंप वॉक सहित कई गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
अंग्रेजी शिक्षिका डॉ. दीपशिखा जोशी और संगीता सिलवानो के निर्देशन में अंग्रेजी भाषा से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं शिक्षाविद आशुतोष उपाध्याय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दीवार पत्रिका का निर्माण कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समर कैंप के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा वंशिका रावत (कक्षा 10-बी) और पलक पाल (कक्षा 8-ए) को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समर कैंप उनके लिए सीखने और मनोरंजन का बेहतरीन अवसर साबित हुआ। उन्होंने खेल-खेल में नई जानकारियां हासिल कीं और टीम भावना के साथ कार्य करना सीखा।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा, आपसी सहयोग, अनुशासन और निरंतर प्रयासों के कारण समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में छात्राओं ने विशेष रूप से उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।






