Champawat News

टनकपुर से राजस्थान को चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, 22 अप्रैल से हफ्ते में दिन बार होगा संचालन

Ad

Summer Special Train from Tanakpur to Rajasthan:- उत्तराखंड से राजस्थान को सफर करना अब यात्रियों के लिए हो गया है आसान। उत्तराखंड रेलवे द्वारा अब उत्तराखंड के चंपावत जिले से सीधे राजस्थान को ट्रेन शुरू की जा रही है। आपको बता दें कि चंपावत जिले के टनकपुर रेलवे स्टेशन से अब राजस्थान के दोराई (अमजमेर) को प्रस्थान करेगी। आगामी 22 अप्रैल से पूर्वोत्तर रेलवे समर स्पेशल ट्रेन (05097) ट्रेन टनकपुर से दोराई (अमजमेर) के लिए चलाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

समर स्पेशल 22 अप्रैल से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को शाम 6:55 बजे टनकपुर से चलेगी। ये ट्रेन अगले दिन दोपहर बाद लगभग 1:40 बजे दोराई पहुंचेगी।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि ट्रेन टनकपुर से खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम होते हुए अजमेर के दोराई स्टेशन चल जाएगी। ये ट्रेन दोराई से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को टनकपुर के लिए रवाना होगी। फिलहाल इस ट्रेन का संचालन 30 जून तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top