Uttarakhand News

उत्तराखंड: बोर्ड में बच्चों के अच्छे अंक नहीं, शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई और गर्मियों की छुट्टी रद्द

Ad

देहरादून: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में अटल उत्कृष्ट स्कूलों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने सख्त रुक अपनाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने शनिवार को 50 फ़ीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों का जवाब–तलब करने के आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा जिन छात्रों को रिटेस्ट देना हैं, उन्हें बेहतर अंक दिलाने के लिए शिक्षकों को अतिरिक्त प्रयास करना होगा। शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आकार छात्रों को अंक सुधार परीक्षा के लिए तैयार करेंगे। ऐसे में शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां रद्द हो गई है।

 बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल 155 स्कूलों का रिजल्ट इस साल कमजोर रहा है। इंटरमीडिएट में तो करीब आधे छात्र फेल हो गए हैं। वहीं हाईस्कूल में केवल 60 फीसदी छात्र पास हो सके, बाकी 40 प्रतिशत छात्र फेल हुए हैं।

विभाग ने जिन विषयों में रिजल्ट से औसत से कम रहा है, उन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस साल अटल स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top