Bageshwar News

टीम इंडिया को ट्रेनिंग देंगे दो उत्तराखंडी, बागेश्वर के सुंदर गढ़िया भी बने कोच

Ad

बागेश्वर: राज्य के केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि प्रशिक्षक भी नाम रोशन कर रहे हैं। भाष्कर भट्ट के बाद अब उत्तराखंड के सुंदर गढ़िया भी भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के कोच बन गए हैं। यह वाकई समूचे उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह भारतीय महिला सीनियर बॉक्सिंग सहायक कोच बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सुंदर गढ़िया कपकोट तहसील स्थित तोली गांव के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि, जॉर्डन के अमन शहर में आगामी 31 अक्टूबर से एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इससे पहले ही सुंदर गढ़िया को टीम के साथ जोड़ा गया है। खुशी की बात यह है कि टीम से जुड़े मुख्य कोच और सहायक कोच दोनों ही उत्तराखंड के हैं।

पिथौरागढ़ निवासी चीफ कोच भाष्कर भट्ट भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। जबकि बागेश्वर के सुंदर गढ़िया अब सहायक कोच बन गए हैं। आपको बता दें कि गढ़िया जूनियर महिला बॉक्सिंग टीम के कोच भी रह चुके हैं। वह साल 2017 से बतौर सहायक कोच काम कर रहे हैं। साथ ही साथ खुशी की बात यह भी है कि इस भारतीय टीम में ओलंपिक ब्रॉन्ज पदक विजेता खिलाड़ी लवलीना भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top