Nainital-Haldwani News

संसाधन नहीं हौसला होना चाहिए, हल्द्वानी में प्रेस वाले के बेटे ने किया बोर्ड एग्जाम में कमाल

Ad

Haldwani news: Uttarakhand board result: Sunny Diwakar: Success story: कुछ करने की अगर ठान ली जाए तो लक्ष्य ज्यादा दूर नहीं रहता है। हल्द्वानी के कई युवा छात्रों ने अपनी मंजिल ही ऐसी रखी है जहां पर कामयाबी का मतलब है देश में हल्द्वानी शहर के नाम को रोशन करना। एक बार फिर बेटे के परिश्रम ने अपने परिवार और हल्द्वानी शहर का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं सनी दिवाकर की। जिन्होने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विज्ञान विषय में 91.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं प्रदेश की वरीयता सूची में उनको 25वां स्थान प्राप्त हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिता की है प्रेस की दुकानः

सनी दिवाकर धान मिल स्थित मोरारजी नगर के रहने वाले हैं। पिता शिवा कई वर्षों से वहीं पर प्रेस की दुकान चलाते हैं। सनी शिशु भारती विद्या मंदिर के कक्षा 12वीं के छात्र हैं। वे बताते हैं कि सेल्फ स्टडी करते हैं। और घर में सिर्फ ढाई घंटे ही पढ़ाई करते हैं। अब वे एमबीपीजी कालेज से बीएससी करेंगे। साथी ही सेना में जाने के लिए तैयारी भी करेंगे। उन्होने बताया कि उन्हें अब देश की सेवा करनी है। सनी के इस जज्बे को हम सलाम करते हैं। और उनकी इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की तरफ से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top