Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला, क्या पांच जनवरी को होगा सबसे बड़ा फैसला ?

Ad

हल्द्वानी: शहर के बनभूलपुरा स्थित रेलवे भूमि प्रकरण में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल अतिक्रमणकारियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। जिसके बाद अब ये बात सामने आई है कि मामले को सुप्रीम कोर्ट सुनेगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में 5 जनवरी को मामले की सुनवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी के शराफत खान समेत 11 लोगों की याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद की ओर से दाखिल की गई। जिसे स्वीकार करते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ने 05 जनवरी को सुनवाई करने को कहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वार पर कई लोग याचिका दाखिल कर रहे हैं। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद के साथ मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top