Champawat News

चंपावत के सूरज बनें सहायक समीक्षा अधिकारी, पुलिस विभाग में नौकरी करते हुए Crack किया एग्जाम

Ad

Champawat News: Success: Suraj: राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजे जब भी जारी होते हैं तो पर्वतीय जिलों के युवाओं का नाम उस लिस्ट में जरूर होता है। ये युवा आम लोगों की तरह ही नौकरी पाते हैं लेकिन इनका संघर्ष अलग होता है और जो भविष्य के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को भी प्रेरित करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील स्थित कलीगांव के रहने वाले सूरज कुमार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली है। खास बात यह है कि सूरज ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा की टाइपिंग परीक्षा भी सफलतापूर्वक पास की है। सूरज ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पूरे परिवार को दिया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लगातार लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

सूरज की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलीगांव से की। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से पूरी की और फिर स्नातक की डिग्री राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट से प्राप्त की।

इससे पहले सूरज पुलिस विभाग में कार्यरत थे, लेकिन उन्होंने उस सेवा से इस्तीफा देकर नई दिशा में कदम बढ़ाया। उनकी मेहनत रंग लाई और अब वे सचिवालय में बतौर सहायक समीक्षा अधिकारी अपनी नई भूमिका निभाएंगे। उनके परिवार का शैक्षणिक और सरकारी सेवा में अच्छा खासा योगदान रहा है। सूरज के बड़े भाई राकेश कुमार पहले से ही सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके दूसरे भाई संजय कुमार GIC डोबाभागू में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। सूरज के पिता नारायण राम शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उनकी माता बसंती देवी एक गृहणी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top