Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी खेल खबर: हिमालयन ब्लू की जीत में चमके सूरज सतवाल, झटके 6 विकेट

Ad

हल्द्वानी: जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने हलद्वानी क्रिकेट एकेडमी को  157 रनों से मात दी। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से सूरज सतवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad

चकलुवा के मेलकानी क्रिकेट मैदान मे हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ब्लू के कप्तान विवेक कांडपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ब्लू  ने निर्धारित 40 ओवरों में 231 रन बनाए। बल्लेबाजी में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से विकास बक्शी ने 60 और विवेक कांडपाल ने 59 और दीपक कोश्यारी ने 51 रनों का योगदान दिया। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में  रवि कुमार ने सर्वाधिक 3 अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज पहले ओवर से ही दवाब में दिखे। सलामी बल्लेबाज रितेश जोशी शून्य पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज हिमालयन ब्लू के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम  22.1 ओवर में 74 रनों पर ढेर हो गई। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा निलेश जोशी ने 29 और ललित सिंह ने 28 रन बनाए। वहीं हिमालयन ब्लू की ओर से सूरज सतवाल ने शानदार गेदबाजी करते हुए 6 ओवर में 9 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top