Nainital-Haldwani News

नीम करोली बाबा की जय,पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे कैंची धाम

Ad

Suresh Raina: Kaichi Dham: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने मंगलवार को कैंची धाम पहुंचकर नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लिया. इसको लेकर कैंची धाम ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि अचानक सुरेश रैना महाराज के दर्शन के लिए सुबह सुबह कैंची धाम पहुंचे. उन्होंने मास्क पहना हुआ था जिस वजह से लोग उन्हें पहचान नहीं पाए. मंदिर में आकर उन्होंने महाराज के दर्शन किए. जिसके बाद उन्होंने कैंची धाम के ऑफिस में जाकर भैय्यू दा से मुलाकात की और महाराज के बारे में जानकारी ली. भैय्यू दा ने उन्हें महाराज की तस्वीर और कैंची धाम का प्रसाद भेंट किया.

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नीम करोली बाबा का आशीर्वाद देने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं .पिछले दो-तीन सालों से यहां का लगातार बढ़ते जा रहे हैं.आपको बता दें कि भारत के ताबड़तोड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2022 में नीम करोली बाबा के दर्शन कैंची धाम में किए थे. इसके बाद रिंकू सिंह के अलावा कई सेलिब्रिटीज कैंची धाम पहुंच चुके हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top