Dehradun News

छुट्टी बिताने उत्तराखंड पहुंचे विश्व के नंबर वन खिलाड़ी सूर्याकुमार, पूरी खबर पढ़ें

Ad

ऋषिकेश: टी20 विश्व कप में भारत की बल्लेबाजी की जान विराट कोहली और सूर्याकुमार यादव रहे। अब जब दोनों को आराम मिला तो दोनों ने ही एक एक कर उत्तराखंड घूमने का मन बनाया। पहले विराट अपनी पत्नी के साथ नैनीताल जिले में आए थे। वहीं, अब सूर्याकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ ऋषिकेश पहुंचे हैं। बता दें कि सूर्याकुमार इस वक्त विश्व के नंबर वन टी20 बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आबोहवा में एक अलग ही सुकून की अनुभूति होती है। ऐसे में बड़े से बड़े लोग यहां आकर छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं। अब सूर्या भी अपनी पत्नी देविशा के साथ ऋषिकेश आए हैं। सूर्या और उनकी पत्नी की सोशल मीडिया पोस्ट खुद इस बात की पुष्टि भी करती हैं। जानकारी के अनुसार वे दोनों ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग स्थित एक फाइव स्टार होटल में ठहरे हैं।

इसकी भनक लगते ही सूर्यकुमार यादव के फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए फाइव स्टार होटल के इर्द-गिर्द चक्कर काटने लगे हैं। बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव ऋषिकेश के अलावा मसूरी भी घूमने जाएंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन ने बांग्लादेश टूर के दौरान सूर्यकुमार यादव को आराम दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top