Uttarkashi News

शाबाश सुशांत… हाईस्कूल टॉपर बन पिता के परिश्रम को दिया तोहफा, अब नए सपने की तैयारी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम 25 मई को घोषित किए गए। हाईस्कूल टॉपर सुशांत चंद्रवंशी रहे जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्हें मेरिट में पहला स्थान मिला है। टिहरी जिले के थौलधार भागीरथी उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर कंडी के छात्र सुशांत के टॉपर बनने के बाद पूरे उत्तराखंड से बधाई मिल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बेतिया गांव के रहने वाले सुशांत के पिता का नाम धुव्र प्रसाद राजवंशी हैं। उनके पिता चिन्यालीसौड़ बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। उनकी मां का नाम ललिता देवी है जो एक गृहणी हैं। सुशांत बचपन से एक मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता को दिया।

सुंशात, बिना कोचिंग के सहारे टॉपर बने हैं। वो रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई करते थे। सुशांत भविष्य में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। सुशांत ने मैथ्स में 100 में से 110 मार्क्स लाए हैं। वहीं साइंस, सोशल साइंस, संस्कृत में 99-99 मार्क्स, हिंदी में 98 और इंग्लिश में 95 नंबर हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top