Nainital-Haldwani News

भीमताल में मिला पुजारी का शव, बीडीसी मेंबर बेटे को हत्या का शक

Ad

भीमताल: ओखलकांडा विकासखंड में एक पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुजारी का शव गधेरे में मिला। वह मंगलवार से लापता थे। घटना के सामने आने के बाद घर पर कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय दयानंद पुजारी के रूप में हुई है। वह बीडीसी मेंबर जीवन पुजारी के पिता है। वह शाम को घर से निकले थे। ग्रामीणों ने उन्हें दुकान के पास देखा था लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोग उन्हें खोज रहे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। बुधवार शाम किसी ग्रामीण की नजर गांव के पास स्थित गधेरे में एक शव पर पड़ी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उसकी शिनाख्त दयानंद पुजारी के रूप में की गई। राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी स्वजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top