Election Talks

उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान अधिकारी की संदिग्ध मौत, खेत में मिला शव

Ad

हरिद्वार: इस वक्त की बड़ी खबर हरिद्वार से सामने आई है। चुनाव ड्यूटी में तैनात एक मतदान अधिकारी शिक्षक की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत हो गई है। अधिकारी का शव खेत से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के लिए रुड़की गया उक्त अधिकारी वापसी में घर नहीं पहुंचा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि सलेमपुर के सरकारी इंटर कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के तौर पर तैनात अभिषेक की ड्यूटी चुनाव में मतदान अधिकारी के तौर पर लगी थी। गौरतलब है कि बीते दिन यानी शनिवार को मतदान अधिकारियों की रुड़की में ट्रेनिंग थी। जिसमें अभिषेक भी गया था।

लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौट पाया था। अब ऐसे में आज सुबह बहादराबाद क्षेत्र के बढ़ेडी गांव के पास मूलदास पुर माजरा में रविवार की सुबह उसका शव मिला है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बहादराबाद थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी और बताया कि अभिषेक के घर का पता मालूम किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top