Champawat News

उत्तराखंड की स्वाति जोशी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में बनीं अफसर, देशभर में दूसरा स्थान

Ad

लोहाघाट: राज्य की बेटियों ने सफलता के नए आयाम हासिल कर समय समय पर प्रदेशवासियों का सीना चौड़ा किया है। पहाड़ की बेटियां इस कड़ी में पहले से भी ज्यादा आगे आ रही हैं। इसी क्रम में चंपावत के लोहाघाट की रहने वाली स्वाति जोशी ने भी सबका मान बढ़ाया है। स्वाति जोशी केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर आयोजित परीक्षा में दूसरे स्थान पर आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ) के पदों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में मूल रूप से चंपावत के बाराकोट विकासखंड के डूंगा जोशी गांव की निवासी स्वाति जोशी ने पूरे देश में दूसरी रैंक पाई है। इसी की साथ स्वाति भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी बन गई हैं।

वर्तमान समय में उनका परिवार लोहाघाट क्षेत्र में रहता है। स्वाति के पिता डॉक्टर नवीन चन्द्र जोशी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट लोहाघाट में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं तो वहीं उनकी माता जीजीआईसी चम्पावत में प्रवक्ता हैं। स्वाति की शुरुआती पढ़ाई ओकलैंड पब्लिक स्कूल से हुई है। जबकि उन्होंने इंटर के बाद पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री पूरी की है।

स्वाति पढ़ने में हमेशा से मेधावी रही। इसी का नतीजा था कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल के साथ स्वाति ने एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की‌। फिलहाल वह पंजाब विश्वविद्यालय से ही पीएचडी भी कर रही है। स्वाति भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की छात्रवृत्ति से एम‌एससी एवं पीएचडी कर रही है। स्वाति ने भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी के पद पर ज्वाइन कर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top