Dehradun News

विकास नगर की तबस्सुम को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 15 अगस्त को लाल किले में होंगी सम्मानित

Ad

Tabassum Imran,Vikasnagar:- जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त बनाने और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने की ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत सरकार ने 15 अगस्त, 2024 को लाल किले में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (ईडब्ल्यूआर)/निर्वाचित प्रतिनिधियों (ईआर) को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। अपनी पंचायतों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकीं महिला जनप्रतिनिधि 15 अगस्त को लाल किले से नारी सशक्तिकरण का संदेश देंगी। पंचायतीराज मंत्रालय के मानकों पर राज्यों द्वारा चयनित 150 महिला सरपंच, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि महिला पंचायत प्रतिनिधि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी। इन्हीं प्रतिनिधियों में उत्तराखंड की भी चार महिलाएं शामिल है। उनमें से एक है विकास नगर ब्लॉक की केदारावाला ग्राम पंचायत की प्रधान तबस्सुम इमरान। (Tabassum imran to be honoured on 15 August as an empowered Gram Pradhan)

ADVERTISEMENTS Ad

सरकारी योजनाओं को गांव में अपनाया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लालकिले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विकासनगर ब्लाक की केदारावाला ग्राम पंचायत की प्रधान तबस्सुम इमरान को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपनी पंचायत में लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया है। उनके कराए गए विकास कार्य व सरकारी विभागों से सामंजस्य बनाकर योजनाओं के क्रियान्वयन से सीख हासिल करने के लिए विभिन्न राज्यों के दल उनकी पंचायत में शैक्षिक भ्रमण के लिए आते रहते हैं। उन्हें 2021 में ग्राम पंचायत विकास योजना राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार व नाना जी देशमुख गौरव ग्राम सभा पुरस्कार मिल चुका है। इस बार 15 अगस्त को दिल्ली बुलाई गईं उत्तराखंड की चार महिला प्रतिनिधियों में से वह अकेली मुस्लिम जनप्रतिनिधि हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय ग्रामीण गदगद हैं। (Tabassum Imran Kedarawala gram pradhan)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top