National News

तमिलनाडू में क्रैश हुआ सेना का हेलिकॉप्टर, सवार अफसरों की लिस्ट आई सामने

Source - Aaj Tak
Ad

नई दिल्ली: अभी अभी तमिलनाडू के कुन्नूर में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। जिनमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं। इस हेलिकॉप्टर में सवाल नौ लोगों की लिस्ट सामने आ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ की मौत हो गई है। सही आंकड़ा धीरे धीरे ही सामने आएगा। रेस्क्यू अभियान भी शुरू किया गया है। सुरक्षितों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

इसी बीच एक लिस्ट भी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। ये उन लोगों की लिस्ट है, जो दिल्ली से सुलूर तक सीडीएस बिपिन रावत के साथ सफर कर रहे थे। बता दें कि अभी तक आधिकारिक तौर पर ये सामने नहीं आया है कि कितने लोग हेलिकॉप्टर में मौजूद थे। बस वायुसेना ने ये कहा है कि Mi-17V5 हेलिकॉप्टर जिसमें सीडीएस बिपिन रावत मौजूद थे, उसका कुन्नूर में एक्सीडेंट हो गया है। जिस इलाके में ये वाहन क्रैश हुआ है, वह पूरा जंगली इलाका है। हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद आसपास धुआं उठ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top