Champawat News

टनकपुर की अंजली चंद को बधाई दीजिए, PCS परीक्षा में मिली सफलता

Ad

Uttarakhand PCS Result | Anjali Chand | Assistant Municipal Commissioner | Khatima News | PCS Success Story | Champawat : उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 के परिणाम में टनकपुर की अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल करते हुए सहायक नगर आयुक्त पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अंजली चंद वर्तमान में अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पीसीएस परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है।

अंजली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टनकपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई खटीमा से पूरी की और एप्लाइड मैथ्स में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने लगातार मेहनत और अनुशासन बनाए रखा…जिसका परिणाम उन्हें इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता के रूप में मिला।

अंजली ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग, सकारात्मक सोच और लगातार किए गए प्रयासों को दिया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से कहा कि सीमित संसाधनों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए नियमित अध्ययन, बार-बार रिवीजन और समसामयिक घटनाओं की जानकारी पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अंजली की उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top