Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी छडायल के तनिष्क को भी मिली घोड़ाखाल सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता

Ad

Haldwani News: Sanik School: शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सैनिक स्कूलों की कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षायें आयोजित की गई थी। इस स्कूल में एडमिशन हेतु लिखित परीक्षा देने बैठे हल्द्वानी शहर के कई युवाओं को कामयाबी मिली है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कराई जाती है। इस वर्ष भी एनटीए ने प्रवेश परीक्षा कराने के बाद प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। रजिस्ट्रेशन और मेडिकल उत्तीर्ण करने के बाद बच्चों को सैनिक स्कूल में दाखिला दिया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में हल्द्वानी के तनिष्क कुमार का नाम भी शामिल है। लिखित परीक्षा में तनिष्क को कामयाबी मिली है। तनिष्क ने 300 में से 130 अंक हासिल किए। मूल रूप से चंपावत के रहने वाले तनिष्क के पिता सुनिल कुमार शिक्षक हैं तो वहीं उनकी मां का नाम अनीता है, जो एक कुशल हाउस मेकर हैं। मौजूदा वक्त में तनिष्क का परिवार छडायल हल्द्वानी में रहता है। लिखित परीक्षा में कामयाबी के बाद तनिष्क को मेडिकल से गुजरना पड़ेगा। उत्तराखंड के परिवार एक चलन है कि बच्चे को अगर सैन्य सेवाओं के लिए तैयार करना है तो उन्हें सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top