Champawat News

टनकपुर से देहरादून के लिए हर वीकेंड चलेगी ट्रेन, रेलवे ने DIRECT ट्रेन सेवा को दी मंजूरी

Ad

Tankpur to Dehradun: Train: देहरादून से टनकपुर के लिए जल्द ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेल मंत्रालय की ओर उत्तराखण्ड राज्य के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी गई है। देहरादून के लिए ट्रेन की मांग टनकपुर व पास के क्षेत्रवासी लंबे वक्त से कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से ही विधायक हैं। टनकपुर से देहरादून के लिए वाल्वो बस सेवा शुरू करने के दौरान टनकपुर से देहरादून तक ट्रेन संचालित करने के लिए सीएम धामी ने रेल मंत्रालय से अनुरोध करने की बात कही थी। उन्होंने रेलमंत्री को पत्र लिखा था। उनका प्रयास रंग लाया और अब रेलवे ने ट्रेन को स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को तेजी से फैलाया जा रहा है। टनकपुर से देहरादून के लिए ये पहली ट्रेन होगी। इससे पहले लालकुआं से अमृतसर के लिए ट्रेन को भी हरी झंड़ी मिल गई है और टाइम टेबल भी जारी हो गया है। ट्रेन कॉलेज पढ़ने वाले छात्रों के लिए ये ट्रेन बेहद अहम रहेगी। देहरादून को उत्तराखंड का शिक्षा हब कहा जाता है। इसके चलते कुमाऊं भर के छात्र वहां उच्च शिक्षा के लिए पहुंचते हैं। ट्रेन के शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी और बार-बार बस या टैक्सी बदलने की जरूरत नहीं पडे़गी। अब रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर देहरादून सीधी ट्रेन सेवा को अपनी मंजूरी दे दी है। ट्रेन हर सप्ताह शनिवार को टनकपुर से शाम 7.40 बजे चलेगी जो रविवार की सुबह 7.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से टनकपुर के मध्य बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, नजीमाबाद, लक्सर हरिद्वार ट्रेन के कामर्शियल स्टॉपेज होंगे। हालांकि ट्रेन किस तारीख से शुरू होगी, उसका इंतजार क्षेत्र के लोगों को है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top