Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के तन्मय वर्मा का कोलकाता में कमाल, बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी के टैलेंट ने हर वक्त अपने आप को देश और विदेश में एक नई पहचान दी है। शहर के होनहार खिलाड़ी हर खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कुछ करने की अगर ठान ली जाए तो लक्ष्य ज्यादा दूर नहीं रहता है। शहर के खिलाड़ियो ने अपनी मंजिल ही ऐसी रखी है जहां पर कामयाबी का मतलब है देश और विदेश में हल्द्वानी और राज्य के नाम को रोशन करना। आज हम जिस युवा खिलाड़ी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन्होंने भी कड़ी मेहनत और लगन से हल्द्वानी का नाम रोशन कर दिखाया है। हम बात कर रहे हैं तन्मय वर्मा की जिन्होंने राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। ( Tanmay Verma )

ADVERTISEMENTS Ad

तमिलनाडु के सत्य रघुनंदन को हराया

बता दें कि 14 से 19 सितंबर तक कोलकाता में आयोजित हुई ऑल इंडिया सब जूनियर प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्मय वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। तन्मय ने एकल के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के नेशनल रैंक नंबर दो सत्य रघुनंदन को 23-25, 21-18 और 21-14 से हरा कर शानदार जीत दर्ज की है। दरअसल सेमी फाइनल में तन्मय ने महाराष्ट्र के आदित्य योल को 21-17, 14-21 और 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। ( Tanmay Verma of haldwani won gold medal in Badminton championship )

तन्मय और आदित्य की जोड़ी फाइनल में हारी

इसके अलावा बालकों के युगल वर्ग में देश में नंबर एक वरीयता प्राप्त जोड़ी हल्द्वानी के तन्मय वर्मा और देहरादून के आदित्य नेगी को फाइनल मे हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में तन्मय और आदित्य की जोड़ी तेलन्गाना की नंबर दो वरीयता प्राप्त जोड़ी क्रिशव पप्पोला और चिन्मय वानखेड़े की जोड़ी से 18-21 और 16-21 से हार गई थी। तो वहीं सेमी फाइनल में उत्तराखंड की जोड़ी ने नंबर 3 वरीयता प्राप्त जोड़ी को 14-21,21-8 और 21-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। तन्मय पहले हल्द्वानी में कोच विनीता पंवार के निर्देशन में खेलते थे। और वर्तमान में तन्मय प्रकाश पदुकोण अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। तन्मय की इस विशेष उपलब्धि के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। तन्मय की इस अभूतपूर्व सफलता पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top