Dehradun News

हरियाणा से सैलानियों को उत्तराखंड लेकर आया टैक्सी चालक खाई में कूदा, मौत

File Photo
Ad

देहरादून: मसूरी देहरादून से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल हरियाणा से पर्यटकों को मसूरी लेकर आया टैक्सी चालक यहां करीब 150 फीट गहरी खाई में कूद गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना मसूरी-देहरादून हाईवे पर नालापानी धोबीघाट के समीप की है। मसूरी कोतवाली के प्रभारी दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति के खाई में छलांग लगाने की खबर मिली। पुलिस की टीम ने वहां जाकर उसे खाई से निकला और उप जिला चिकित्सालय लंढौर ले जाया गया।

मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरियाणा के करनाल के शिव कालोनी निवासी 44 वर्षीय सुनील कुमार शर्मा के रूप में उसकी पहचान हुई है। उसने कुछ देर पहले ही पर्यटकों को घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर आगे स्थित एक होटल में छोड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top