Champawat News

पूर्णागिरी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़, अब भैरव मंदिर तक चलेगी टैक्सी

Ad

Purnagiri mela traffic plan update:- टनकपुर में मां पूर्णागिरि मंदिर में लगे मेले के लिए हजारों की संख्या पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आए दिन मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी के चलते रविवार को अवकाश होने के कारण करीब 15000 से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ मां पूर्णागिरि में दर्शन के लिए पहुंची। मां पूर्णागिरी के मुख्य मंदिर में रविवार सुबह से ही रात तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगती रही।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी ठप नजर आई। ट्रैफिक जाम और भीड़ को देखते हुए मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम आकाश जोशी ने नए ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु बात की है। उन्होंने बताया कि जहां पहले दोनों वाहनों के लिए पांच बजे गेट खुलता था, वहां अब सोमवार से नए ट्रैफिक प्लान के तहत ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक सुबह चार बजे से टैक्सी का संचालन होगा। निजी वाहनों का संचालन सुबह पांच बजे के बाद ही किया जाएगा।

बता दें कि मेले में उत्तर भारत से श्रद्धालुओं की भीड़ ट्रेन, बस और निजी वाहनों के साथ ही पैदल भी मां के दर्शन के लिए पहुंच रही है। प्रशासन की तरफ से 24 घंटे दर्शन के लिए केवल ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक लाइटिंग की व्यवस्था कराई गई है। लेकिन इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओ के आने से यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। मेला मजिस्ट्रेट जोशी ने बताया कि मंदिर समिति, पुलिस, प्रशासन आदि के साथ यातायात प्लान बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top