Almora News

अल्मोड़ा में तैनात शिक्षक 4 दिन से लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Ad

Almora news: अल्मोड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। जहां बीते 13 सितंबर को स्कूल से अपने घर की ओर निकले शिक्षक अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। शिक्षक के अचानक लापता होने की खबर से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ( Missing Teacher )

ADVERTISEMENTS Ad

13 सितंबर से लापता

बता दें कि मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के धारानौला निवासी संजय कुमार टम्टा पुत्र खीम राम टम्टा एक शिक्षक हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती दन्या थाना अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकडाऊ में थी। बीते 13 सितंबर की सुबह 9:30 बजे के आसपास शिक्षक संजय अपनी स्कूटी संख्या यूके 1 डी 2735 से अल्मोड़ा के लिए निकले थे परंतु घर नहीं पहुंचे। जब देर शाम तक भी शिक्षक घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। जिसके बाद परिजनों ने संजय के बारे में हर जगह पता करा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनकी कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने बीते 15 सितंबर को थाना दन्या में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद थाना अध्यक्ष दन्या जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा शिक्षक की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। ( Teacher missing from 4 days in Almora )

सोशल मीडिया पर मांगी मदद

बताया जा रहा है कि शिक्षक 13 सितंबर को दोपहर 11:45 बजे स्कूटी से इको ग्रीन विलेज रिजॉर्ट आर तोला के सामने से जाते हुए देखे गए थे। वहीं इस संबंध में परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर भी आम जनता से मदद की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top