Rudraprayag News

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर देवभूमि की छवि पर लगाया बट्टा, सस्पेंड हुआ टीचर

File Photo
Ad

देहरादून: प्रदेश में इन दिनों शिक्षक कापी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। कभी नशे में होनी की घटना तो कभी छात्रा को डस्टर मार देने का मामला, उत्तराखंड के शिक्षकों की छवि पर बट्टा लग रहा है। मिसाल पेश करने के लिए शिक्षा विभाग समय समय पर सख्त फैसले लेने से भी नहीं चूक रहा है। अब रुद्रप्रयाग में स्कूली छात्राओं के छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि जखोली विकास खंड के भरदार पट्टी के राउप्रावि बांसी में तैनात शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। जिसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी से कर दी। जिला शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल ने बताया कि स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिकायती पत्र दिया था। जिसमें सहायक अध्यापक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था।

जिला शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल ने कहा कि शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सहायक अध्यापक को सेवाओं से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसे उप शिक्षा कार्यालय जखोली से अटैच कर दिया गया है। उनका कहना है कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top