Sports News

टीम इंडिया ने एशिया कप के बाद फैंस के दिल भी जीते, जश्न का वीडियो हुआ वायरल

Photo - BCCI Women
Ad

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मैच जीतकर रिकॉर्ड सातवीं बार यह खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। बता दें कि मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने मैच तो जीता ही, मगर मैच के बाद अपने एक अंदाज से सभी का दिल भी जीत लिया। एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल भारतीय महिला खिलाड़ियों ने कुछ खास अंदाज में जीत का जश्न मनाया उन्होंने ट्रॉफी लेने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने फैंस के साथ काफी तस्वीरें भी ली। एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से ट्विटर पर पोस्ट किया गया एक वीडियो भी महिला खिलाड़ियों का जश्न साफ तौर पर दर्शा रहा है। मगर एक फोटो है जिसने हर किसी का दिल जीता है।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही इस फोटो में भारतीय महिला टीम के कई खिलाड़ी दर्शकों की तरफ इशारा कर रही है। गौरतलब है कि इस इशारे के साथ टीम ने दर्शकों को धन्यवाद भी किया है। मैच की बात करें तो श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य 9वें ओवर में ही पूरा कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और प्लेयर ऑफ द सीरीज दीप्ति शर्मा को चुना गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top