Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सत्यापन अभियान के लिए टीम तैयार, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना

Ad

हल्द्वानी: आईजी कुमाऊं महोदय द्वारा एन्टी न्यूसेंस स्कवाॉड, पुलिस वॉलिन्टियर्स के साथ हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था एवं सत्यापन की कार्यवाही, अतिक्रमण आदि को लेकर कैंप कार्यालय हल्द्वानी में गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान निम्न निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

1- सड़कों पर अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे यदि कोई अतिक्रमणकारी बार-बार समझाने के बाद भी अनुपालन नहीं कर रहा है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर अभियोग पंजीकृत किए जाए।

2- रास्ते पर जितनी भी फड,ठेली, दुकान, खोखा आदि है उन्हे अपना सत्यापन कराना है
3- नगर निगम द्वारा जारी पहचान पत्र /वैडर कार्ड व पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र अपने पास रखना है।
4- आई कार्ड को हमेशा अपने गले में लटकाना होगा ।
5- एन्टी न्यूसेंस स्काड द्वारा चलाये गये अभियान / छापेमारी में पहचान पत्र/सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं पाया जाता है। तो सम्बन्धित के खिलाफ पुलिस अधिनियम में 10000 तक का चालान किया जायेगा ।
6-सड़कों पर सफेद रेखा से पार्क की जा रही गाड़ियाँ, अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। फुटपाथ पर लगाये जा रहे अवैध फड़-ठेली, अतिक्रमण को हटाया जाए।

7-सड़को पर दुकान आदि द्वारा अवैध रूप से स्थाई किए गए साईन बोर्ड आदि से यातायात बाधित हो रहा है जिन्हें एन्टी न्यूसेंस स्कॉट द्वारा हटाए जायेगा व आवश्यक वैधानी कार्यवाही/चालानी कार्यवाही की जायेगी।

8- जनपद स्तर के उच्चाधिकारियों व सम्बन्धित थाना प्रभारियों द्वारा भी समय-समय पर अभियान की समीक्षा की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top