Auto Tech

अब भारत में भी गूगल करेगा लोगों की जेब ढीली, इस सेवा के लिए देना होगा शुल्क

Ad

नई दिल्ली:गूगल ने अपनी नई क्लाउड स्टोरेज सेवा Google One को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इसके तहत कंपनी के Google Photos, Gmail और Google Drive जैसे प्रोडक्ट्स पर 100GB से 30GB तक के प्लान उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

कंपनी ने बताया कि भारत में इसके 100GB, 2TB, 30TB के प्लान उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि इन प्लान की कीमत 130 रुपये प्रति महीना, 650रुपये/महीना और 19,500 रुपये प्रति महीने होगी। 2018 मई में लॉन्च हुई इस सर्विस को लेकर गूगल ने कहा कि Cloud सब्सक्रिप्शन सर्विस को धीरे-धीरे दुनियाभर में फैलाया जाएगा। बता दें कि अमेरिका में इस सर्विस को अगस्त में ही लॉन्च कर दिया गया था।

(गूगल वन) गूगल की नई क्लाउड स्टोरेज सर्विस

गूगल ने इस सर्विस के लिए फैमिली प्लान भी पेश किया है, जिसमें यूज़र्स स्टोरेज प्लान को अपने घर के पांच सदस्यों के साथ शेयर कर सकते हैं। गूगल के मुताबिक इस नई सर्विस के आने से कॉर्पोरेट अकाउंट प्रभावित नहीं होंगे।

गूगल One के ज़रिए यूज़र्स को Google Home और Pixel जैसे गूगल हार्डवेयर के लिए इंस्टेंट सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने हिंट दिया था कि गूगल वन से गूगल प्ले क्रेडिट का फ्री एक्सेस पाया जा सकता है, जिससे यूज़र्स ऐप्स, म्युज़िक, मूवीज़ जैसी डील्स खरीद सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top