Auto Tech

करीब 18 हजार का HONOR 9N आपका हो सकता है केवल 1 रुपये में

Ad

नई दिल्ली: अगर आप सस्ते और अच्छे मोबाइल फोन की तलाश में हैं तो हुवावे के सब- ब्रैंड ऑनर आपको ये सुनहरा मौका दे रहे हैं। गौर हो की कुछ समय पहले इसी कंपनी ने एक प्लैश सेल का आयोजन किया था जहां कंपनी ने 7ए और ऑनर 8 प्रो से पर्दा उठाया था। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को 1 रुपये के कीमत पर बेच रही थी और अब ऐसा ही कुछ ऑनर 9 एन के साथ भी किया गया है जहां सेल के दौरान कंपनी इस फोन को भी 1 रुपये में दे रही है। इस फ्लैश सेल का आयोजन 11 सितंबर से दोपहर 11:45 बजे से ऑनर इंडिया की वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा। हालांकि फ्लैश सेल के दौरान सिर्फ कुछ ही स्टॉक उपलब्ध रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे लें हिस्सा

इस सेल में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट पर हुवावे आईडी से साइन इन करना होगा जिसके बाद रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू होगा। इससे आप शिपिंग चार्ज देने से बच जाएंगे। सेल जैसे ही खत्म होगी यूजर्स को टोकन अमाउंट के लिए 1 रुपए का भूगतान करने के लिए कहा जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप 11:45 बजे से पहले ही ऑनलाइन हो जाएं।

ये हैं स्पेसिफिकेशन

मिली जानकारी के मुताबिक ऑनर 9 एन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। ये एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है जो ईएमयूआई 8.0 के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली टी 830-एमपी2 जीपीयू दिया गया है। रैम में 3 जीबी और 4 जीबी के दो विकल्प हैं। ऑनर 9 एन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी है।

इसके अलावा ऑनर 9 एन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही फोन माइक्रो यूएबी पोर्ट से लैश है जिससे फोन चार्जिंग और डेटा ट्रॉन्सफर आसानी से किया जा सकता है। ऑनर 9 एन में फेस अनलॉकिंग फीचर्स के साथ ही डिवाइस के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top