Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के ब्लड बैंक का टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित पाया गया

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस की रफ्तार पहले से कम हुई है। शुक्रवार को राज्‍य में कोरोना के 78 नए मामले आए। 116 स्‍वस्‍थ हुए। सबसे ज्‍यादा 35 मामले देहरादून, 21 नैनीताल, 13 हरिद्वार, पांच ऊधमसिंह नगर, दो पौड़ी और एक मामला उत्‍तरकाशी से आया। वहीं राज्‍य में अबतक 95986 मामले आ चुके हैं। इनमें से 91713 ठीक हुए ,जबकि विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती 1642 मरीजों की मौत हुई।  वहीं रिकवरी रेट 95.55% है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में एक टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा एकीकृत परामर्श केंद्र के तीन कर्मचारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित आने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने ब्लड बैंक बंद कर दिया गया है। हालांकि शनिवार दोपहर को इसे खोल दिया जाएगा, इस बारे में सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने जानकारी दी। बता दें कि हल्द्वानी में कोविड पॉजिटिव 35 मरीज भर्ती हैं और 17 की हालत गंभीर है जबकि आइसोलेशन में 05 को रखा गया है।

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में लगातार कोरोना वायरस की जांच की जा रही है। आंकड़ों की मानें तो प्रतिदिन सौ से सवा सौ सैंपल लेकर जांच के लिए राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी और आईवीआरआई मुक्तेश्वर भेजे जा रहे हैं। रविवार और 26 जनवरी का अवकाश होने के कारण लोगों की रिपोर्ट समय पर नहीं आ पा रही है। रिपोर्ट के लिए लोगों को पांच से छह दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top