Dehradun News

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाएं चुनी गईं

Ad

Uttarakhand: Teelu Rauteli Award: उत्तराखंड सरकार ने इस साल प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से 13 महिलाओं का चयन किया है। यह सम्मान 4 सितंबर को आईआरडीटी सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि चयनित महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके साथ ही 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी क्षमता से बढ़कर काम करते हुए समाज और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top