Nainital-Haldwani News

दोस्तों के साथ खेलने गया था किशोर, गौला नदी में बहा, तलाश जारी

Ad

Haldwani news: हैड़ाखान क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां ग्राम पंचायत हैड़ाखान के तोक भोड़िया गांव निवासी पूरन चंद्र का 14 वर्षीय बेटा मोहित रविवार शाम गौला नदी के किनारे अपने दोस्तों के साथ खेलते समय नदी में बह गया। साथ के बच्चों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन मोहित का कुछ पता नहीं चला। ( Teen swept away in Gaula river )

ADVERTISEMENTS Ad

गौला नदी किनारे खेल रहा था

बता दें कि भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक गांव निवासी पूरन चंद का 14 वर्षीय बेटा मोहित जूनियर हाईस्कूल भोड़िया में कक्षा छह का छात्र है। रविवार की शाम वह तीन दोस्तों के साथ गौला नदी किनारे खेल रहा था। शाम करीब चार बजे बच्चों ने मोहित के घर वालों को उसके गौला नदी में बहने की सूचना दी। ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस दौरान प्रधान मुन्ना पलड़िया ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन रात आठ बजे तक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए। ( Teen swept away in Gaula river while playing with friends )

तलाश जारी

वहीं काठगोदाम थानाध्यक्ष, विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अपने सीमा क्षेत्र में छानबीन शुरू की लेकिन मोहित का कुछ पता नहीं चला। टीम लगातार मोहित की तलाश कर रही है। बेटे के बहने की सूचना के बाद से उसकी मां गीता देवी बेसुध हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top