Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में तीन तलाक का मामला, ना जाने और कितने अत्याचार सहेंगी महिलाएं

Ad

हल्द्वानी: तीन तलाक एक ऐसी कुरीति है, जो कई सालों से महिलाओं के शोषण का कारण बनती आ रही है। इस बार हल्द्वानी से तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां दहेज में 15 लाख रुपए और एक क्रेटा कार के पीछे महिला को उसके पति ने तीन तलाक दिया है। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बरेली रोड, हल्‍द्वानी निवासी आसिफा बी ने पुलिस में शिकायत की है कि उनका पति मो. आसिफ निवासी वार्ड नं. पांच केलाखेड़ा बाजपुर शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट नहीं देने पर ताने मारता था। बताया कि अक्टूबर 2021 में हुए निकाह के दौरान परिजनों ने उसे दान दहेज व एक बाइक दी थी।

मगर मो. आसिफ पहले बुलेट फिर 15 लाख रुपए और क्रेटा कार की मांग करने लगा। केवल पति ही नहीं इस कड़ी में उसके घरवाले भी उसके साथ थे। उसने पीड़िता को मारना पीटना शुरू कर दिया और फिर घर से भगा भी दिया। बीती 25 जुलाई को गलत कहानी बनाते हुए उसने वकील के हाथ एक नोटिस भी भेजा। जिसके बाद पीड़ितो ससुराल चली गई।

मगर ससुराल जाने के बाद पति ने दहेज की मांग करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया और फिर घर से भगा दिया। बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी ने जानकारी दी और बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति आसिम, सास सरताज जहां, ननद आयशा, गुलफशा, ननदोई शाकुल, देवर आसिफ, फूफा नबी हुसैन व मौसा नबी हुसैन के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम, दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top