Nainital-Haldwani News

तीनपानी बाईपास एक और एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे

TruckCarCollision
Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिनों बाइक सवार दो लोगों की मौत के बाद शनिवार सुबह गौलापार-तीनपानी बाईपास पर एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बने कट पर तेज रफ्तार ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई…जिसमें कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया…जहां सभी का इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

घायलों की पहचान राजन पांडे पुत्र अर्जुन पांडे, शिवम पांडे, देवेंद्र पांडे, शगुन पांडे पत्नी देवेंद्र पांडे और अंक दुबे पुत्र प्रभा शंकर, निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक ट्रेंचिंग ग्राउंड के कट से मुड़ने की कोशिश कर रहा था और उसके पीछे तेज गति से आ रही कार भी मुड़ी….लेकिन गति ज्यादा होने की वजह से कार सीधा ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फिर अपील की है कि इस कट पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि जब तक यहां स्पीड कंट्रोल और संकेतक जैसे इंतजाम नहीं होते….तब तक हादसों का सिलसिला थमना मुश्किल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top