Tehri News

डीएम ने निरीक्षण में खुद मरीजों का किया अल्ट्रासाउंड,IAS अधिकारी की उत्तराखंड में चर्चा

Ad

टिहरी: कुछ दिन पहले टिहरी जनपद में जिलाधिकारी का पद संभालने वाले आईएएस डॉ.सौरभ गहरवार एक्शन में उतर आए हैं। पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बदलाव पर सभी की नजर है और जिलाधिकारी का प्लान भी साफ बता रहा है कि वह उनके लिए हेल्थ प्राथमिकता रहने वाली है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम गहरवार ने जिला अस्पताल बौराड़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान खुद कई मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी किया। वहीं उन्होंने डॉक्टरों के द्वारा अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे रिपोर्ट भी देखी। इस दौरान मरीजों से भी स्वास्थ्य से संबंधित फीड बैक ली गई। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन को जरूरी सुविधाओं को जुटाने को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पीपीपी मोड़ पर अस्पताल के संचालन को लेकर भी जानकारी जुटाई गई। साथ ही अस्पताल में विभिन्न वार्डों में रिकार्डों को भी चेक किया गया। आगे पढ़ें…

औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों के साथ एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड,पोस्टमार्टम रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी मे मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी किया। डॉ.अमित राय से एंबुलेंस अस्पताल की अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में व्यवस्था जो हैं लेकिन जो कमियां हैं उन्हें पूर्ण करने के निर्देश हॉस्पिटल प्रशासन को दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top