Tehri News

उत्तराखंड:डीएम की पत्नी ने दिया आंगनबाड़ी में सरप्राइज, बच्चों के साथ मनाया बर्थडे

Ad

टिहरी गढ़वाल: समाज को हर किसी को एक नजर से देखने वाले लोग अपनी खुशियों में दूसरों को शामिल करते हैं। खासकर उनकों जो संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। हल्द्वानी में अगर आप रहते हैं तो गौलापार स्थित नैब के बारे में पता होगा, रोजाना कई लोग अपना जन्मदिन मनाने के लिए नैब में पहुंचते हैं और उन बच्चों को खुशी देते हैं जो शायद परिवार से दूर रहने की कीमत चुका रहे हों।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के टिहरी में तैनात जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी अपना जन्मदिन मानने के लिए अंगनबाड़ी के बच्चों के बीच पहुंच गई। ये देख बच्चे पहले तो चौंक गए लेकिन उन्हें ये सरप्राइज काफी पसंद आया। इस मौके पर उनके साथ खुद डीएम मयूर दीक्षित भी मौजूद रहे। बीते दिन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित विधि पत्नि प्रज्ञा संग विधि विहार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। यही नहीं उन्होंने कॉपी के रूप में बच्चों को गिफ्ट भी दिया।

प्रज्ञा दीक्षित ने बताया कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बच्चे ही भविष्य हैं। उन्हें बच्चों को भर्जा देना बेहद पसंद है। प्रज्ञा दीक्षित ने जन्मदिन मनाया तो वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि महिलाओं और बच्चों को पोषण आहार, बच्चों की ड्रेस कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन दिए जाने वाले पौष्टिक आहार को बदलते रहें, ताकि, बच्चे चाव से उन्हें से खा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top