Tehri News

टिहरी गढ़वाल के आशीष गुंसाई को बधाई, पहले ही प्रयास में बने नायब तहसीलदार

Ad

Tehri Garhwal News: Ashish Gunsai: Naib Tehsildar: Uttarakhand Public Service Commissionः खुल जाएंगे सभी रास्ते, रुकावटों से लड़ तो सही, सब होगा हासिल, तू जिद पर अड़ तो सही… इन पंक्तियों में छुपे मर्म को टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लॉक के गौंसारी गांव निवासी आशीष गुंसाई ने सच साबित करके दिखा दिया है। आशीष ने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इसके बाद आशीष नायब तहसीलदार बनने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि इससे पहले आशीष का वन विभाग में रेंजर पद के लिए भी चयन हो चुका है। जिसके लिए वह ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे थे। इस बीच यूकेपीएससी के नतीजों के बाद अब उनका चयन नायब तहसीलदार पद के लिए भी हो गया है। इधर, होनहार बेटे की दोहरी उपलब्धि पर जाखणीधार प्राईमरी स्कूल में अध्यापक पिता धर्म सिंह गुसांई और गृहणी मां मंजू देवी की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं, नाते- रिश्तेदार और आसपास के लोग भी होनहार आशीष को बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं।

आशीष की प्रारंभिक पढ़ाई नई टिहरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और एसआरटी परिसर से हुई। आशीष के मुताबिक, यूकेपीएससी परीक्षा के लिए उन्होंने यूट्यूब् से सेल्फ स्टडी की और इंटरव्यू की तैयारी देहरादून में कोचिंग इंस्टीट्यूट से की। पहले ही प्रयास में उनका सेलेक्शन लोअर पीसीएस के नायब तहसीलदार के लिए हो गया। पहले रेंजर और अब नायब तहसीलदार पद पर चयन होने से आशीष भी बेहद खुश हैं। वहीं परिवार के लोगों की खुशी ने भी आशीष को हर्ष से भर दिया है। ऐसे में आशीष की इस सफलता ने प्रदेश के उन तमाम युवाओं को संदेश दिया है। अगर सधे हुए मन से पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास किया जाए तो सफलता जरुर कदम चूमती है। किसी ने क्या खूब कहा है कि दो बार क्या गिरे, निराशा से दामन जोड़ लिया, इतनी जल्दी तूने इरादों को तोड़ दिया, कामयाबी इम्तिहान लेती है और तूने इम्तिहान देना ही छोड़ दिया…

ADVERTISEMENTS Ad
To Top