Tehri News

टिहरी गढ़वाल निवासी ले. जनरल विकास लखेड़ा बने असम राइफल्स के डीजी

Ad

Uttarakhand: Vikas Lakeda: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रैंक पर तैनात विकास लखेड़ा को असम राइफल्स में जिम्मेदारी मिली है। मूलरूप टिहरी गढ़वाल के खास पट्टी के जखंड गांव निवासी विकास लखेड़ा असम राइफल्स के नए महानिदेशक होंगे। ले. जनरल टीपीएस रावत के बाद वह दूसरे उत्तराखंड निवासी हैं जिन्हें असम राइफल्स की कमान मिली है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से इस संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय जनरल लखेड़ा आगामी एक अगस्त को बतौर डीजी असम राइफल्स की कमान संभालेंगे। वह मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के खास पट्टी के जखंड गांव के निवासी हैं। हालांकि, वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के वसंत विहार में रहता है।

ले. जनरल लखेड़ा ने डीएवी पीजी कालेज से स्नातक किया था। भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होने के बाद वह फोर सिख लाइट रेजीमेंट में कमीशन हुए थे। अब तक की सैन्य सेवा में वो जम्मू-कश्मीर के आतंक प्रभावित क्षेत्र से लेकर नार्थ-ईस्ट में नगालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश आदि स्थानों में भी सेवाएं दे चुके हैं। अनुभवी सैन्य अधिकारी के साथ ही वह कुशल खिलाड़ी व संगीत प्रेमी भी हैं। साथ ही विभिन्न भाषाएं बोलने में भी उन्हें महारथ है। उनके पिता विष्णु प्रसाद लखेड़ा भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट के बाद बीएसएफ में डीआइजी पद संभाल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top